Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लाभुकों को मिले पूरा अनाज, कटौती पर होगी कार्रवाई उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की बैठक, दिये निर्देश*

On: April 21, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज आपूर्ति विभाग की समीक्षा की जिसमें उन्होंने प्रखण्डवार राशनकार्डधारकों की संख्या, उन्हें मिलनेवाली विभिन्न उत्पाद व खाद्यान्न की मात्रा आदि पर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम को सख्त निर्देश दिया कि राशन कार्डधारकों के निर्धारित राशन की मात्रा में किसी प्रकार की कटौती ना की जाय। इस प्रकार कि किसी शिकायत पर सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को सख्त निर्देश दे दिये जाएं। जनवितरण प्रणाली दुकानों में सूचनापट्ट जरूर लगी रहे जहां लाभुकों का नाम व उन्हें मिलनेवाली राशन की मात्रा अंकित हो। 

उपायुक्त ने सीपी ग्राम अंतर्गत शिकायतों का निष्पादन कर उसकी पोर्टल में इंट्री किये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसका निष्पादन अवश्य करें।

 

उपायुक्त ने बैठक में प्रखण्डवार डीलरों की संख्या, जिला में अवस्थित गोदामों की संख्या, विभिन्न योजनाओं में राशनकार्डधारकों की संख्या, धोती-साड़ी योजना, धान अधिप्राप्ति की स्थिति, डाकिया योजना, ई-केवाईसी आदि पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये।

 

आज की बैठक में जिला आपूर्ति मनीष कुमार, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी एजीएम आदि उपस्थित रहे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गैस न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा: बीच सड़क पर लगाया भीषण जाम, घंटों फंसे रहे यात्री

उपायुक्त ने पथ निर्माण संबंधित बैठक में दिये निर्देश

उपायुक्त ने विकास योजनाओं समेत अन्य विभागों की बैठक, लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का दिया निर्देश

गुमला के नए पदस्थापित उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने साप्ताहिक जन निवारण पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की फरियाद लेकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

दिनदहाड़े वारदात: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या; सांसद बोले- लौट आया 90 के दशक का ‘जंगलराज’

5 साल बाद राज्य को मिला नया लोकायुक्त: रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ, CM हेमंत सोरेन रहे मौजूद

11वीं साइंस रिजल्ट में डी.एस.डी. कॉलेज का ऐतिहासिक दबदबा, प्रखंड के टॉप-60 पर सिर्फ इसी कॉलेज का कब्जा, दीपू कुमार बने टॉपर

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका: JTET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अभ्यर्थियों को मिली 9 साल की छूट

खौफनाक साजिश: सुसाइड की धमकी देकर प्रेमी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

​झारखंड: गर्मी का कहर, KG से 8वीं तक के स्कूल अब सिर्फ 11:30 बजे तक ही चलेंगे।

उपायुक्त ने श्रम, नियोजन एवं कौशल विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिये जाने का निर्देश

Leave a Comment