जिला स्तर पर कई स्थान हासिल, बादल कुमार बने टॉपर
चतरा। लावौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित डीएवी शिक्षादीप, लावालौंग के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दो माह पूर्व आयोजित परीक्षा के परिणाम में विद्यालय के छात्रों ने जिला स्तर पर कई शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। कक्षा 1 के शशांक पाठक ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 के सूरज कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 9 के बादल कुमार हुटरु निवासी ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस सफलता से पूरे लावालौंग प्रखंड और विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्या कुमारी अनुप्रिया पांडेय ने बताया कि यहां के विद्यार्थी नियमित रूप से ओलंपियाड, झारखंड स्ट्रेमेक्स एवं एनएमएमएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। साथ ही छात्रों को रांची एवं हजारीबाग के बड़े शिक्षण संस्थानों में भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के कारण विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूत करने की अपील की, ताकि यहां के बच्चे भविष्य में आईएएस, आईपीएस जैसे उच्च पदों पर पहुंचकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करें। छात्रों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं हैं।






















Total Users : 921755
Total views : 2667646