लोहरदगा।उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज जिला में संचालित पथ, पुल, चेकडैम आदि से योजनाओं की समीक्षा की। इसमें सभी विभागों को सख्त निर्देश दिया गया कि पूर्व के वर्षों में ली गयी योजनाएं जो अधूरी हैं उसे पूर्ण करें।
लघु सिंचाई प्रमण्डल के अंतर्गत वर्ष 2022-23 से लेकर वर्ष 2024-25 तक की चेक डैम निर्माण व लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की समीक्षा में अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़िकरण योजना विभिन्न पथों में गार्डवाल निर्माण, पीसीसी निर्माण योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
किस्को प्रखण्ड मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़नेवाली पथ की मरम्मती का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व पीएमजनमन योजना में ली गई सड़क की भी समीक्षा की गयी।
नदिया-रामपुर पथ को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
पथ प्रमण्डल अंतर्गत लोहरदगा-इरगांव पथ वाया अरकोसा और चट्टी-कुडू पथ में ब्रिज निर्माण कार्य योजना, भण्डरा सेन्हा पथ का चौड़ीकरण व सुदृढ़िकरण योजना में भू-अर्जन की स्थिति आदि की समीक्षा की गयी और योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण कार्य विशेष प्रमण्डल द्वारा जिला में पलाश मार्ट का कार्य प्राथमिकता सूची में रखते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना की भी समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गयी।
आज की बैठक में सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक व सहायक अभियंता उपस्थित रहे।





















Total Users : 921602
Total views : 2667442