Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शक की सनक में पिता बना हैवान, अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या

On: April 22, 2026 12:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आरोपी ने वारदात के बाद खुद डायल 112 पर पुलिस को दी सूचना, रोती-बिलखती पत्नी ने की फांसी की मांग

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक ऐसी जघन्य और हृदयविदारक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक कलयुगी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों (रिद्धी और सिद्धी) की चापड़ से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद बेखौफ आरोपी पिता ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम (112) को फोन कर अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नींद की गोलियां खिलाकर रची खौफनाक साजिश पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी शशि रंजन मिश्रा पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे उसने यूपी-112 को फोन कर बताया: “मेरी दो बेटियों की हत्या हो गई है और उनके पिता ने ही उन्हें मार दिया है।” मौके पर पहुंची पुलिस टीम फ्लैट के अंदर का खौफनाक मंजर देखकर दहल गई। दोनों बच्चियों के शव फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पड़े थे और पास ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़ मौजूद था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने एक बेटी की हत्या रात 1:00 बजे और दूसरी की सुबह 3:00 बजे की। उसने पहले उनका गला दबाया और फिर चापड़ को गर्दन पर रखकर हथौड़े से वार किया ताकि उनके बचने की कोई गुंजाइश न रहे। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी रेशमा और 6 वर्षीय बेटे गन्नू को रात के खाने में नींद की गोलियां दे दी थीं, जिससे वे दूसरे कमरे में गहरी नींद में सोते रहे।

सीसीटीवी की निगरानी और शक की बीमारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि इस खौफनाक वारदात के पीछे पारिवारिक कलह और शक एक बड़ी वजह है। आरोपी शशि रंजन को अपनी पत्नी रेशमा के चरित्र पर गहरा शक था। उसने घर के अंदर कुल 6 सीसीटीवी कैमरे (एंट्री गेट, किचन, हॉल और दोनों बेडरूम में) लगवा रखे थे, जिससे वह हर समय परिवार की निगरानी करता था।

पत्नी की दर्दनाक गवाही: “उसे आज ही फांसी दे दी जाए” आरोपी की पत्नी रेशमा छेत्री ने बताया कि 2014 में स्वरूप नगर में मुलाकात के बाद दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही पति का व्यवहार हिंसक हो गया। वह शराब पीकर मारपीट करता था और अक्सर कहता था कि “मैं मरना चाहता हूं और बेटियों को भी साथ लेकर जाऊंगा।” रेशमा के अनुसार, आरोपी बेटियों को पत्नी से अलग रखता था और अपने ही कमरे में सुलाता था। घटना के बाद बदहवास रेशमा ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा, “आज ही मेरे पति को फांसी दे दी जाए। वह इस सजा के हकदार हैं।”

पुलिस हिरासत में आरोपी, फॉरेंसिक जांच जारी इस जघन्य अपराध के बाद पूरे किदवई नगर इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

दिनदहाड़े वारदात: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या; सांसद बोले- लौट आया 90 के दशक का ‘जंगलराज’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार

डीएवी शिक्षादीप लावालौंग के छात्रों का ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

रोजगार सेवक की मौत पर सस्पेंस, हादसा या साजिश?

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मातम

जीरो टॉलरेंस अभियान में बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की अफीम-डोडा बरामद

खाकी का रसूख और राजनीतिक कर्ज: इंस्पेक्टर ने दिव्यांग छात्र को फर्जी मुकदमे में फंसाया, कोर्ट ने लगाई फटकार

गैस न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा: बीच सड़क पर लगाया भीषण जाम, घंटों फंसे रहे यात्री

लाभुकों को मिले पूरा अनाज, कटौती पर होगी कार्रवाई उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की बैठक, दिये निर्देश*

उपायुक्त ने पथ निर्माण संबंधित बैठक में दिये निर्देश

उपायुक्त ने विकास योजनाओं समेत अन्य विभागों की बैठक, लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का दिया निर्देश

गुमला के नए पदस्थापित उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने साप्ताहिक जन निवारण पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की फरियाद लेकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

दिनदहाड़े वारदात: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या; सांसद बोले- लौट आया 90 के दशक का ‘जंगलराज’

Leave a Comment