Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रोजगार सेवक की मौत पर सस्पेंस, हादसा या साजिश?

On: April 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

CCTV में पिकअप से टक्कर का दावा, परिजन बोले यह हत्या है

चतरा। हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा उर्फ बउला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। बीते देर रात शहर के पुराना पेट्रोल पंप स्थित फेमस मेडिकल के पास उनका शव मिला, जिसके सिर के पीछे गहरे जख्म के निशान थे। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई रंजीत शर्मा ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि राजेश का मोबाइल फोन घटनास्थल से गायब है और स्विच ऑफ मिला, जो साक्ष्य मिटाने की ओर इशारा करता है। परिजनों ने सवाल उठाया कि यदि यह दुर्घटना थी, तो मोबाइल कहां गया? वहीं चतरा सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने जांच के आधार पर इसे सड़क दुर्घटना बताया है। पुलिस के अनुसार, ब्ब्ज्ट फुटेज में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन राजेश को टक्कर मारते हुए दिख रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वे शादी समारोह से लौटते समय पिकअप वाहन में लटककर आ रहे थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। क्षेत्र में फैल रही अफवाहों को लेकर भी पुलिस सतर्क है। राजद नेता नंदकिशोर ठाकुर एवं स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई। राजेश शर्मा को क्षेत्र में सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उनके असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल एक ओर पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है, तो दूसरी ओर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अंतिम जांच पर टिकी है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मातम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएवी शिक्षादीप लावालौंग के छात्रों का ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मातम

जीरो टॉलरेंस अभियान में बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की अफीम-डोडा बरामद

खाकी का रसूख और राजनीतिक कर्ज: इंस्पेक्टर ने दिव्यांग छात्र को फर्जी मुकदमे में फंसाया, कोर्ट ने लगाई फटकार

गैस न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा: बीच सड़क पर लगाया भीषण जाम, घंटों फंसे रहे यात्री

लाभुकों को मिले पूरा अनाज, कटौती पर होगी कार्रवाई उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की बैठक, दिये निर्देश*

उपायुक्त ने पथ निर्माण संबंधित बैठक में दिये निर्देश

उपायुक्त ने विकास योजनाओं समेत अन्य विभागों की बैठक, लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का दिया निर्देश

गुमला के नए पदस्थापित उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने साप्ताहिक जन निवारण पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की फरियाद लेकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

दिनदहाड़े वारदात: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या; सांसद बोले- लौट आया 90 के दशक का ‘जंगलराज’

5 साल बाद राज्य को मिला नया लोकायुक्त: रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ, CM हेमंत सोरेन रहे मौजूद

11वीं साइंस रिजल्ट में डी.एस.डी. कॉलेज का ऐतिहासिक दबदबा, प्रखंड के टॉप-60 पर सिर्फ इसी कॉलेज का कब्जा, दीपू कुमार बने टॉपर

Leave a Comment