Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार

On: April 22, 2026 12:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी झूठी कहानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वाट टीम की जांच में खुला खौफनाक राज

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हथिगवां थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और पति की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रतापगढ़ पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी साजिश अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के तुला का पुरवा मजरा (बेती) निवासी आरोपी महिला रीना यादव ने 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना दी थी कि उसके 40 वर्षीय पति देवतादीन का शव सुबह घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला है। शरीर पर मुंह और नाक के पास खून था और गले पर रस्सी के निशान मौजूद थे। महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे एक अज्ञात हत्या या सामान्य घटना का रूप देने की कोशिश की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज और सामने आई सच्चाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो उसमें देवतादीन की गला दबाने (Strangulation) से मौत होने की स्पष्ट पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस का शक परिजनों पर गहरा गया। पुलिस की गहन जांच और पूछताछ में यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि मृतक की पत्नी रीना ने ही अपने प्रेमी सुभाष पाल और उसके एक साथी गुड्डू पटेल के साथ मिलकर इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया था।

मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच हथिगवां थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित चौरसिया के संयुक्त दल को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि तीनों आरोपी भागने की फिराक में डीहा स्थित दुआर नाला के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। एएसपी बृजनंदन राय ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर रीना ने प्रेमी और उसके सहयोगी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ेः- शक की सनक में पिता बना हैवान, अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या

इसे भी पढ़ेः- रोजगार सेवक की मौत पर सस्पेंस, हादसा या साजिश?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 13 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

शक की सनक में पिता बना हैवान, अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या

डीएवी शिक्षादीप लावालौंग के छात्रों का ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

रोजगार सेवक की मौत पर सस्पेंस, हादसा या साजिश?

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मातम

जीरो टॉलरेंस अभियान में बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की अफीम-डोडा बरामद

खाकी का रसूख और राजनीतिक कर्ज: इंस्पेक्टर ने दिव्यांग छात्र को फर्जी मुकदमे में फंसाया, कोर्ट ने लगाई फटकार

गैस न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा: बीच सड़क पर लगाया भीषण जाम, घंटों फंसे रहे यात्री

लाभुकों को मिले पूरा अनाज, कटौती पर होगी कार्रवाई उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की बैठक, दिये निर्देश*

उपायुक्त ने पथ निर्माण संबंधित बैठक में दिये निर्देश

उपायुक्त ने विकास योजनाओं समेत अन्य विभागों की बैठक, लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का दिया निर्देश

गुमला के नए पदस्थापित उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने साप्ताहिक जन निवारण पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की फरियाद लेकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Comment