Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बलबल मुहाने पुल बना हादसों का हॉटस्पॉट, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

On: April 19, 2026 11:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मरम्मत के बाद भी लापरवाही, फिसलन से बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित बलबल मुहाने नदी का पुल इन दिनों दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। हाल ही में पुल का मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन कार्य के बाद भी स्थिति सुधरने के बजाय और खराब हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर छोड़े गए सीमेंट और बालू के मिश्रण के कारण सड़क पर अत्यधिक फिसलन हो गई है, जो खासकर बाइक चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। तेज रफ्तार से गुजरने वाले कोल वाहनों के कारण बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ रहा है और कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मरम्मत कार्य में अनियमितताओं को लेकर पहले भी खबरें प्रकाशित हुई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थिति यह है कि पुल से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों की जान जोखिम में है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि संबंधित संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुल की तत्काल सफाई कराई जाए और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, समाज में एकता का संदेश

महायज्ञ में बाल विदुषी लाडली शरण का प्रवचन, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न, 12 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

अवैध छररी लदा हाइवा जब्त, थाना लाई गई गाड़ी

तालाब में डूबने से मां समेत दो बेटियों की मौत, गांव में मातम

भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, एकता और संस्कृति की रक्षा का आह्वान

भक्ति, सेवा और समरसता का संगम… परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

भैंसमुंदो के पास भीषण हादसा, घटनास्थल से ट्रॉली गायब

डीटीओ जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान; हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर गिरी गाज

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा लोहरदगा के 14 केंद्रों में शांतिपूर्ण सम्पन्न

गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, स्पा मालिक गिरफ्तार

झाड़ियों में अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, चुनावी माहौल में दहशत

Leave a Comment