ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश, शास्त्र और शस्त्र के प्रतीक हैं भगवान परशुराम
न्यूज स्केल संवाददाता त्रिलोकी नाथ राय (मुहम्मदाबाद/गाजीपुर): स्थानीय तहसील अंतर्गत हाटा गांव में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, पूजन-अर्चन किया और भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम केवल शस्त्र के ही नहीं, बल्कि शास्त्र के भी अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज में न्याय, साहस और धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में समाज को शिक्षा, संगठन और संस्कार के माध्यम से मजबूत करना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्णानन्द राय ने कहा कि भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना संभव है। उन्होंने युवाओं से समाज की एकता और समृद्ध संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने की भावुक अपील की।
संगठन की मजबूती और नए संकल्प
कार्यक्रम का कुशल संचालन नारायण राय ने किया। आयोजक एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में एकजुटता और भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समाज को मजबूत और संगठित करने के लिए हर गांव में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी भगवान परशुराम के महान आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान दे सके। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, राकेश रंजन राय, जिला महामंत्री हिमान्शु राय, जिला प्रवक्ता नारायण राय, सुजीत राय, राजेश राय, रत्नेश राय, जिला मीडिया सेल प्रभारी सुधीर राय, विवेकानंद, अभिषेक राय, सुनील कुमार राय, दिनेश कुमार राय, दयाशंकर राय, उमाशंकर राय, धनंजय राय, अमरेश प्रधान, ईश्वर देव राय, अमित प्रधान, प्रिंस राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ेः- भक्ति, सेवा और समरसता का संगम… परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब




















Total Users : 917877
Total views : 2662408