चतरा। झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 रविवार को जिले में शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिले के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में 2644 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 2637 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएसै) 2023 की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू रही। परीक्षा के दौरान उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने विभिन्न केंद्रोंकृएसएस गर्ल प्लस 2 हाई स्कूल, चतरा कॉलेज, आरडीएस इंटर कॉलेज, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तथा उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेजकृका निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों के लिए सघन जांच, समयबद्ध प्रवेश एवं अनुशासन सुनिश्चित किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अभ्यर्थियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं





















Total Users : 917892
Total views : 2662423