Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तालाब में डूबने से मां समेत दो बेटियों की मौत, गांव में मातम

On: April 19, 2026 11:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक ही परिवार की तीन जिंदगियां खत्म, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

चतरा। सदर प्रखंड चतरा के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। तालाब में डूबने से मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी 8 वर्ष और मालती कुमारी 6 वर्ष के साथ तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। बच्ची को बचाने के लिए मां तुरंत पानी में कूद गई, वहीं दूसरी बेटी भी घबराहट में पानी की ओर बढ़ गई।
तालाब की अधिक गहराई और फिसलन भरे तल के कारण तीनों पानी में डूब गईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी गई। हालांकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर सहायता नहीं पहुंची, जिससे आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर तालाबों व जलाशयों के आसपास सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहले से सुरक्षा व्यवस्था होती, तो शायद तीनों की जान बचाई जा सकती थी।

रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, समाज में एकता का संदेश

महायज्ञ में बाल विदुषी लाडली शरण का प्रवचन, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न, 12 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

अवैध छररी लदा हाइवा जब्त, थाना लाई गई गाड़ी

बलबल मुहाने पुल बना हादसों का हॉटस्पॉट, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, एकता और संस्कृति की रक्षा का आह्वान

भक्ति, सेवा और समरसता का संगम… परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

भैंसमुंदो के पास भीषण हादसा, घटनास्थल से ट्रॉली गायब

डीटीओ जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान; हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर गिरी गाज

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा लोहरदगा के 14 केंद्रों में शांतिपूर्ण सम्पन्न

गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, स्पा मालिक गिरफ्तार

झाड़ियों में अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, चुनावी माहौल में दहशत

Leave a Comment