विधि-विधान से पूजा-अर्चना, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मिलन चौक के समीप रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडेय ने की, जबकि संचालन झारखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडेय ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में यदुनंदन पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज में सदाचार स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज से भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बैजनाथ पांडेय, बनवारी पांडेय, रामजतन पांडेय, मुनि पांडेय, नैतिक कुमार पांडेय, महावीर पांडेय, टिकम पांडेय, सुधीर पांडेय, निलेश पांडेय, चंदन पांडेय, संदीप पांडेय सहित ब्राह्मण समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, एकता और संस्कृति की रक्षा का आह्वान





















Total Users : 917892
Total views : 2662423