पूजा-अर्चना के साथ सेवा का अनोखा संदेश, गर्मी में राहगीरों को पिलाई ठंडी छाछ
रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर शहर के पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में 19 अप्रैल 2026 को समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा का भी संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। मंदिर व्यवस्थापक पं. विजय कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया, जिसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों—सत्य, धर्म और न्याय—को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
समग्र ब्राह्मण परिषद् के मुख्य सलाहकार डॉ. भावेश शुक्ला पराशर ने कहा कि परिषद् हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती को इसी प्रकार भक्ति और सेवा के साथ मनाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, समरसता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं, संगठन की संस्थापक सदस्य प्रमिला तिवारी ने भगवान परशुराम को अन्याय के खिलाफ संघर्ष और धर्म की स्थापना का प्रतीक बताते हुए समाज के लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ सेवा कार्य भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। परिषद् के सदस्यों ने पुरानी बस्ती के शीतला बाजार में स्टॉल लगाकर राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए ठंडी छाछ पिलाई। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।
कार्यक्रम में पं. शिबू बिहारी शुक्ला, कालिंदी उपाध्याय, स्वाति मिश्रा, खुशबू शर्मा, संध्या उपाध्याय, प्रीति तिवारी, भारती शर्मा, अमिता तिवारी, कीर्तिका तिवारी, पं. शैलेन्द्र रिछारिया, पं. विवेक दुबे, पं. अनुराग त्रिपाठी, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. राजेश धुलीराम जोशी, पं. गौरव मिश्रा, पं. विवेक तिवारी, पं. चक्रेश तिवारी, पं. अभयंकर शुक्ला, पं. वेदांत तिवारी, विजयलक्ष्मी तिवारी, रेणु शर्मा, पूनम पांडेय, एकता तिवारी, प्रभाती मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बिना चीरा-टांका: होम्योपैथी से असाध्य रोगों और सर्जरी वाली बीमारियों का स्थायी समाधान




















Total Users : 917811
Total views : 2662317