लोहरदगा: जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) जया शंखी मुर्मू के आदेशानुसार शनिवार को शहर के कचहरी मोड़ और लोहरदगा थाना मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं डीटीओ ने किया, जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान करीब 80 से 120 दोपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली। इस दौरान मुख्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और मोबाइल फोन के उपयोग की जांच की गई। साथ ही, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और अतिरिक्त लाइट लगाने जैसे मामलों पर भी टीम की नज़र रही।
मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 20 दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। ई-पॉस (e-POS) मशीन के माध्यम से ऑनलाइन चालान काटते हुए कुल ₹70,500 (सत्तर हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना वसूला गया।
जांच के दौरान डीटीओ और पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को केवल दंडित ही नहीं किया, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत भी किया। चालकों को बताया गया कि सीट बेल्ट और हेलमेट पहनना उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए कितना अनिवार्य है।
इस अभियान में जिला सड़क सुरक्षा टीम, ट्रैफिक इंचार्ज और लोहरदगा थाना के पुलिस कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





















Total Users : 917545
Total views : 2661925