पूर्व थाना प्रभारी के निलंबन के बाद नए प्रभारी के सामने चुनौतियां
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। पुरूषोत्तम अग्निहोत्री ने शनिवार को 17वें थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी शिवा यादव से कार्यभार संभाला। पुरूषोत्तम अग्निहोत्री इससे पूर्व हंटरगंज थाना में सहायक निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और जनसुनवाई उनकी प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि निवर्तमान थाना प्रभारी शिवा यादव को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किए बिना सादे लिबास में दूसरे थाना क्षेत्र में कार्रवाई करने के मामले में निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। ऐसे में नए थाना प्रभारी के लिए गिद्धौर थाना की जिम्मेदारी एक चुनौतीपूर्ण कार्य मानी जा रही है। स्थानीय लोगों को नए थाना प्रभारी से बेहतर कानून-व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ेः- वायरल वीडियो के बाद चतरा पुलिस में बड़ी कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी समेत तीन कर्मी निलंबित, एसओपी उल्लंघन का मामला





















Total Users : 909921
Total views : 2650938