Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

On: April 16, 2026 1:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खौरा कला व रोमी गांव में आयोजन, जनप्रतिनिधियों समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल

इटखोरी (चतरा): प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों धार्मिक आस्था का माहौल चरम पर है। मलकपुर पंचायत के खौरा कला गांव में बुधवार से नौ दिवसीय शिव एवं हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो यज्ञ मंडप से पकरिया होते हुए कोनिवा नदी तक पहुंची। वहां विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे। इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। कलश यात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्य सरिता देवी, मुखिया सरिता देवी, मुखिया विकास सिंह, पंसस प्रीति कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है।

वहीं, रोमी गांव में आयोजित श्री श्री 108 शिव परिवार, ग्राम देवी सह हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा एवं नवाह ज्ञान महायज्ञ के तहत भव्य नगर भ्रमण कार्यक्रम निकाला गया। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ परोका कला, इटखोरी, भद्रकाली मंदिर, कल्याणपुर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए पूजा-अर्चना की। पूरी रात श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और एकता को मजबूत करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में कई स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ेः- पुष्कर में 43 दिवसीय शत गायत्री महायज्ञ अपने अंतिम चरण में

इसे भी पढ़ेः- बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत

इसे भी पढ़ेः- नशे के कारोबार पर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक 

इसे भी पढ़ेः- दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बालू माफियाओं का तांडव: सीओ के साथ बदसलूकी, प्रशासनिक टीम को घेरकर जबरन छुड़ा ले गए जब्त दो ट्रैक्टर

बड़ा हादसा: नदी पर बन रहे पुल की स्लैब व शटरिंग गिरने से 6 मजदूरों की मौत, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

देवघर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी: नगर निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, कचरा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रेफरल अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब स्कैन एंड शेयर से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, मरीजों को लंबी कतारों से मिली मुक्ति

फूटा रैयतों का गुस्सा: आम्रपाली कोल परियोजना के शिवपुर साइडिंग में चक्का जाम, टेंट लगाकर सड़क पर बैठे विस्थापित

मौसम और मान्यता: ग्रामीण क्षेत्रों में ‘नौतपा’ की चर्चा तेज, आचार्य अमित मिश्रा बोले— रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से तप रही धरती, अच्छे मानसून के संकेत

सरकारी राशि का दुरुपयोग: लाखों की लागत से बनी 10 सोलर जलमीनारें खराब, 6 से तो आज तक नहीं टपका एक बूंद पानी!

कुदरत का कहर: तेज आंधी-बारिश के साथ गिरा ठनका, मलबे की तरह गिरी दुधारू भैंस; पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति

जिला स्थापना दिवस: गिद्धौर में 117 और पत्थलगड़ा में 27 झारखंड आंदोलनकारी हुए सम्मानित, शॉल और मोमेंटो पाकर खिले चेहरे

सड़क हादसा: बाइक और साइकिल में सीधी भिड़ंत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल; हजारीबाग रेफर

जिला स्थापना दिवस: 851 झारखंड आंदोलनकारियों का भव्य सम्मान, सांसद और उपायुक्त रहे मौजूद

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: चतरा समाहरणालय में जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

Leave a Comment