Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

On: April 16, 2026 1:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में कौशल विकास, एमएसएमई, खेल, श्रम, संस्कृति, पर्यटन, जिला उद्योग केंद्र, नियोजन कार्यालय, उच्च शिक्षा, आईटीआई एवं नेहरू युवा केंद्र से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने तथा विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने टंडवा एवं पत्थलगड़ा में प्रस्तावित मॉडल स्टेडियम से संबंधित लंबित कागजी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फाइल, स्वीकृति और प्रशासनिक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में विलंब न हो। लंबित प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री कुटीर उद्योग बोर्ड के जिला समन्वयक को सिमरिया प्रखंड के हफुआ में संचालित सिलाई-कढ़ाई समूह का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 10,581 श्रमिकों को लाभ दिया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8,057 श्रमिकों का निबंधन किया गया। असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 5,445 श्रमिकों को लाभ, 6,876 श्रमिकों का निबंधन किया गया व कौशल विकास पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित कौशल केंद्रों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पर्यटन, माइनिंग और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लाभुकों तक लाभ पहुंचाया जाए और निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य हासिल किया जाए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

इसे भी पढ़ेः- विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

इसे भी पढ़ेः- बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत

इसे भी पढ़ेः- नशे के कारोबार पर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक 

इसे भी पढ़ेः- दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment