Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वायरल वीडियो के बाद चतरा पुलिस में बड़ी कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी समेत तीन कर्मी निलंबित, एसओपी उल्लंघन का मामला

On: April 9, 2026 11:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा जिले में पुलिस विभाग के अंदर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बीते दिनों वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मियों में थाना प्रभारी शिवा यादव, सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार और मुंशी महेश कुमार शामिल हैं। इन पर बिना वरीय अधिकारी को सूचना दिए दूसरे थाना क्षेत्र में छापेमारी करने, एसओपी का उल्लंघन करने और विभागीय छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें थाना प्रभारी अपने दो पुलिसकर्मियों और एक युवक के साथ सादे कपड़ों में नजर आए। बताया जाता है कि वे राजपुर थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव पहुंचे थे, जहां एक युवक को जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश की जा रही थी। वीडियो में दिख रहा युवक संदीप दांगी बताया गया, जिसे जबरन ले जाने का प्रयास किया गया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच का जिम्मा शुभम खंडेलवाल को सौंपा। जांच रिपोर्ट में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पूरे ऑपरेशन में एक बाहरी चालक बिट्टू दांगी की भी भूमिका थी, जो पुलिस प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संभावना जताई जा रही है कि आगे और भी कार्रवाई हो सकती है।

युवक को हिरासत में लेने की कोशिश पर बवाल, ग्रामीणों में नाराजगी, सादे लिबास में पहुंचे लोगों पर उठा सवाल, जांच की मांग तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

13 वर्षीय छात्र लापता, परिवार में मचा हड़कंप…

ड्रग तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन पैडलर्स गिरफ्तार, ब्राउन शुगर व वाहन बरामद

सनसनीखेज हत्या, बेड बॉक्स से मिला महिला का शव

तीन दिन से लापता 17 वर्षीय लड़की का शव कुएं से बरामद, बाल विवाह का एंगल भी जांच में

मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

लापता किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, मकान सूचीकरण हेतु 3 दिवसीय ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी जनगणना

301 महिलाओं की सहभागिता से निकली भव्य कलश यात्रा…

Leave a Comment