Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

On: April 16, 2026 12:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिला प्रशासन द्वारा जनकल्याण एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीसीएल चंद्रगुप्त एवं एनटीपीसी टंडवा के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किए गए हैं। सीसीएल चंद्रगुप्त के साथ हुए एमओयू के तहत इटखोरी प्रखंड के 28 वीरहोर परिवारों के आवासों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए 28,21,700 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। वहीं एनटीपीसी टंडवा के साथ हुए समझौते के तहत चतरा, सिमरिया, टंडवा, हंटरगंज एवं इटखोरी प्रखंडों के 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 1,08,07,500 की राशि निर्धारित की गई है। इन मॉडल केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं, उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एनटीपीसी की ओर से आलोक कुमार त्रिपाठी (हेड ऑफ प्रोजेक्ट), नीरज कुमार राय (हेड ऑफ एचआर), निखिल गुप्ता (डीजीएम, एचआर), सीसीएल की ओर से संजीव कुमार (महाप्रबंधक) एवं सचिन शर्मा (उप प्रबंधक) व जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कीर्तिश्री, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ेः- “फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- नशे के कारोबार पर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक 

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment