चतरा। बुधवार को पुलिस केंद्र स्थित सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा की अध्यक्षता में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक ने जिले में संगठित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सक्रिय आपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए और अभियान को और प्रभावी बनाया जाए। बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में एसपी सुमीत कुमार अग्रवाल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, चतरा, टंडवा, पुलिस उपाधीक्षक(मु), सभी थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक शामिल थे।
इसे भी पढ़ेः- “फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल
इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ेः- तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार






















Total Users : 911840
Total views : 2653699