Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

On: April 11, 2026 6:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मनरेगा कार्य में घूसखोरी का मामला, 5 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा गया आरोपी 

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हजारीबाग टीम ने गिरीडीह जिले के राजधनवार प्रखंड में पदस्थापित एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार मनरेगा योजना के तहत एक कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में लाभुक से 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वह लंबे समय से काम को रोककर दबाव बना रहा था।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हजारीबाग ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उससे पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 9 अप्रैल को भी हजारीबाग एसीबी ने बरही स्थित जल पथ प्रमंडल में दो इंजीनियरों को 1 लाख 72 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ संकेत मिल रहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इसे भी पढ़ेः- ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment