युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में जिंदगी की जंग
गढ़वा: Garhwa जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगतिरिया गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार के विरोध और विवाद से आहत एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अशोक राम का अपनी साली के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों ने साथ रहने और शादी करने का निर्णय भी लिया था। इसी क्रम में अशोक अपनी साली को घर ले आया और पत्नी के साथ ही उसे रखने की जिद करने लगा।
इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी
हालांकि, इस बात का परिवार ने कड़ा विरोध किया, जिससे घर में विवाद और हंगामा बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की और युवती को उसके पिता के साथ वापस भेज दिया गया। इस घटना से आक्रोशित होकर अशोक ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पहले मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ेः- सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!
इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान
इसे भी पढ़ेः- भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष
इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार





















Total Users : 958616
Total views : 2717181