Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नन्हे प्रतिभाशाली बालक ने ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के 5 वर्षीय बालक शिवाय खंडेलवाल ने अपनी असाधारण प्रतिभा से सभी को चौंका दिया है। महज 2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर उसने ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर DAV Public School Gumla में आयोजित वंदना सभा के दौरान शिवाय को सम्मानित किया गया। ऑफिसिएटिंग प्रिंसिपल पी.के. मोहंती ने उसे आशीर्वाद देते हुए उसकी प्रतिभा की सराहना की।

इसे भी पढ़ेः- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

सीसीए इंचार्ज संयुक्ता खटूआ ने कहा कि इतनी कम उम्र में शिवाय की एकाग्रता और स्मरण शक्ति अद्भुत है। उन्होंने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। रूपेश और सीमा खंडेलवाल के पुत्र शिवाय, जो एलकेजी (पिछले सत्र) के छात्र रहे हैं, इससे पहले भी ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। अपनी सफलता का श्रेय उसने अपनी बहन आरोही के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया है। शिवाय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग उसकी प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआइएसएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध कोयले का भंडारण जब्त

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

Leave a Comment