Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महिलाओं को संगठित कर शिक्षा व संस्कार संरक्षण पर दिया जोर

छुरी (कोरबा): समग्र ब्राह्मण समाज की महिलाओं को संगठित करने के उद्देश्य से “समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” के गठन को लेकर गुरुवार 16 अप्रैल को कालिंदी उपाध्याय के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की अनेक महिलाओं एवं समाज के वरिष्ठजनों ने भाग लिया। प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख उमा शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास और संस्कारों के संरक्षण में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिषद् का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर शिक्षा, सामाजिक सहयोग और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

बैठक में परिषद् के प्रारंभिक स्वरूप पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव लिए गए। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे और परिषद् गठन का समर्थन किया। साथ ही, जल्द ही विस्तृत कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी का आभार जताते हुए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही। बैठक में अदिति शुक्ला, मधु बाजपेयी, संक्रांति पाठक, दमयंती द्विवेदी, रीवा दुबे, संध्या पांडेय, राशि शुक्ला, पूजा मिश्रा, ममता शुक्ला, रोहिणी पाठक, सीमा दुबे, नीलम पांडेय, अलिंदी पांडेय, सविता पांडेय सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

इसे भी पढ़ेः- बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

इसे भी पढ़ेः- बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत

इसे भी पढ़ेः- भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment