गंभीर मरीज की मदद को आगे आए ज्ञानेश्वर राय, दो यूनिट रक्त देकर बचाई जान
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश)। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले युवा समाजसेवी ज्ञानेश्वर राय वत्स एक बार फिर मानवता की मिसाल बने हैं।
बताया गया कि गाज़ीपुर सिटी हॉस्पिटल में भर्ती एक गंभीर डायलिसिस मरीज को तत्काल दो यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। काफी प्रयास के बावजूद रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। जैसे ही इसकी सूचना ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर राय को मिली, वे तुरंत अपने आवास खजुरा, सैदपुर से अपने साथी कृष्णानंद राय के साथ अस्पताल पहुंचे और दोनों ने मिलकर दो यूनिट रक्तदान किया।
इस पहल से मरीज के परिजनों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए दोनों समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलते ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी टेलीफोन के माध्यम से दोनों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं।
शुभकामना देने वालों में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय कमलेश, राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिवाकर राय, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, पवन राय, दीनबंधु राय, जिला महामंत्री हिमांशु राय, राकेश रंजन राय, जिला संगठन मंत्री अश्वनी कांत राय, रत्नेश राय सहित कई पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जन शामिल रहे। यह पहल समाज में सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।
इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज
इसे भी पढ़ेः- वाणिज्य कर अधिकारी बनीं निहारिका राय, गांव में हुआ भव्य स्वागत
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित


















Total Users : 907929
Total views : 2648060