Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

On: April 15, 2026 1:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाषण, प्रेरणा और संविधान की गूंज के बीच छात्रों ने लिया समतामूलक भारत का संकल्प

लोहरदगा (झारखंड)। लोहरदगा जिले के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। पूरा विद्यालय परिसर इस अवसर पर प्रेरणा, ज्ञान और सम्मान के माहौल से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, विकास भारती एवं राजीव कुमार सिंह द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत विविध कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर कक्षा षष्ठ से नवम तक के भैया-बहनों ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर आधारित भाषण हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं में प्रस्तुत किए। छात्रों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने न केवल कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बनाया, बल्कि सभी को बाबा साहब के विचारों से जोड़ने का कार्य किया।

प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक सुधारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं राजीव आचार्य जी ने भी बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

नागरिक शास्त्र की आचार्या श्वेता संदेश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, सक्षम और समतामूलक भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम का समापन भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीजियों का सराहनीय योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment