Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

On: April 14, 2026 10:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
*गुमला- डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर योग परिवार, गुमला के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग परिवार के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं और सभी ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और योगदान पर अपने विचार रखे:- इस मौके पर
अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि
“डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वो दहाड़ेगा। आज हम संकल्प लें कि उनके बताए मार्ग – शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो – पर चलकर एक समतामूलक समाज बनाएँगे। संविधान में दिए गए समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्य ही सच्चे राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। वहीं योग शिक्षक सचिव संजय कुमार साहू ने बताया कि
“बाबासाहेब का जीवन संघर्ष से सफलता की मिसाल है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और देश को दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया। आज जरूरत है कि युवा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक भेदभाव मिटाएँ और ‘पहले भारतीय, बाद में कुछ और’ की भावना को अपनाएँ। योग परिवार भी स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ विचारों का संकल्प लेता है इस मौके पर कोषाध्यक्ष डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने प्रकाश डालते हुए कहा कि
“डॉ. अंबेडकर ने श्रमिकों के लिए 8 घंटे काम, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश और आरबीआई की परिकल्पना देकर आर्थिक न्याय की बुनियाद रखी। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक लोकतंत्र तब तक अधूरा है जब तक सामाजिक लोकतंत्र न हो। हम सबका कर्तव्य है कि अपने आचरण में छुआछूत और भेदभाव को कोई जगह न दें और संविधान का सम्मान करें  योगेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि
“बाबासाहेब ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में बौद्ध धर्म अपनाकर करुणा, शांति और समानता का संदेश दिया। उनका जीवन बताता है कि व्यक्ति जन्म से नहीं, कर्म से बड़ा होता है। आज हम प्रण लें कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे, नशा और कुरीतियों से दूर रहेंगे और ‘जय भीम – जय संविधान’ को केवल नारा नहीं, जीवन का मंत्र बनाएँगे।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया और सामाजिक समरसता बनाए रखने की शपथ ली। मंच संचालन उपाध्यक्ष संतोष झा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव विशाल कुमार बिट्टू ने दिया
मौके पर संरक्षक शिव कुमार लाल, बैजनाथ प्रसाद साहु, मिडिया प्रभारी कृष्ण कुमार सोनी, संगठन मंत्री जयकांत राय, शिव प्रसाद चौधरी, लाल बाबू, शशिकिरण जायसवाल, रीता लाल, सरिता देवी, अनिता देवी, रेखा देवी जय श्री बड़ाईक रविंदर कौर, कांति देवी, पम्मी सिंह उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*  लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

“फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, खाखर गांव में एसपी की टीम ने दी दबिश

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी में कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

राशन दुकानदारों की बैठक, समय पर वितरण के सख्त निर्देश

जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

खेत में काम के दौरान वृद्ध की मौत, गांव में शोक

दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल

थाने की दहलीज से मंदिर के मंडप तक: प्यार की जीत, तनाव बदला खुशियों में, देखें VDEO…

Leave a Comment