झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई, मौके पर ही हुई मृत्यु
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारीसाखी पंचायत अंतर्गत बारीसाखी गांव निवासी एवं वर्तमान वन अध्यक्ष आदित्य कुमार साहू 32 वर्ष की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वे राजकुमार साहू के पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य ताम्रकार कार से झालछोकरा से राउरकेला जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 3 बजे उन्हें झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सतर्कता और सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यकता को उजागर किया है।
इसे भी पढ़ेः- “फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल
इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ेः- तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार


















Total Users : 907881
Total views : 2648003