Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

On: April 14, 2026 11:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। इन दिनों जिला भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से बरसती तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय हालात इतने कठिन हो जाते हैं कि बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है, खासकर 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे जो आंगनबाड़ी केंद्रों में आते-जाते हैं। जहां विद्यालयों के समय में बदलाव कर उन्हें सुबह के अनुकूल किया गया है, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक संचालित हो रहे हैं, जो इस मौसम में बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। दोपहर में छुट्टी होने के कारण बच्चों को तेज धूप और लू के बीच घर लौटना पड़ता है। इससे बच्चों में थकान, चक्कर और अस्वस्थता जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार छोटे बच्चों की शारीरिक क्षमता अत्यधिक गर्मी सहन करने की नहीं होती, ऐसे में उनके लिए सुबह के समय केंद्र संचालन अधिक सुरक्षित माना जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदलकर सुबह 6ः30 बजे से 11ः00 या 11ः30 बजे तक किया जाए, बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए सुरक्षित समय दिया जाए, गर्मी से बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह मुद्दा केवल समय निर्धारण का नहीं, बल्कि छोटे बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास से जुड़ा हुआ है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए समय में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है, जिससे नन्हे बच्चों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके।

इसे भी पढ़ेः- “फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य 

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

*आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

*  लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

*योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

“फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री! बीजेपी कोटे से होगा सीएम, 15 को शपथ ग्रहण

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, खाखर गांव में एसपी की टीम ने दी दबिश

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी में कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

पुष्कर में 43 दिवसीय शत गायत्री महायज्ञ अपने अंतिम चरण में, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Leave a Comment