लोहरदगा: डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को एक भावपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त डॉ. ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा साहब के विचारों और उनके आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दी गई शिक्षा और उनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने भारत के संविधान निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए उसे देश की सबसे बड़ी धरोहर बताया।
समाहरणालय के समीप अंबेडकर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुजाता कुजूर, एनडीसी अभिनीत सूरज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में बाबा साहब के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।





















Total Users : 1008189
Total views : 2783597