चतरा। 14 अप्रैल को भारत के महान विधिवेत्ता एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को अधिक सशक्त और समावेशी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नियोजन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों को समाज में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त
इसे भी पढ़ेः- “फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल
इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ेः- तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य
इसे भी पढ़ेः- धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा


















Total Users : 907902
Total views : 2648029