Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शहर में चर्चा तेज, जांच के दौरान पता चला कि चार जोड़े प्रेमी-प्रेमिका हैं

गढ़वा, ब्यूरो। गढ़वा शहर में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां बिना बारात, बिना डीजे और बिना पंडित के चार प्रेमी जोड़ों ने थाना गेट के बाहर सड़क पर ही विवाह रचा लिया। दरअसल, सोमवार को गढ़वा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के कई होटलों—होटल एसएनसी, होटल आरडीएस और रंका रोड स्थित होटल तिवारी इन—में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 28 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया और सभी को थाना लाया गया।

जांच के दौरान पता चला कि इनमें से चार जोड़े प्रेमी-प्रेमिका हैं। जब पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी उनके परिजन थाना पहुंचे और अपने बच्चों की शादी कराने की सहमति जताई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित जोड़ों से बांड भरवाया और परिजनों की मौजूदगी में उन्हें रिहा कर दिया। थाना से बाहर निकलते ही चारों जोड़ों ने सड़क को ही मंडप बना लिया। एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और प्रेमियों ने अपनी प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। बिना किसी पारंपरिक रीति-रिवाज के यह विवाह संपन्न हो गया और दुल्हनें अपने-अपने ससुराल चली गईं।

वहीं, अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुछ को जेल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर शहर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सामाजिक दृष्टि से सकारात्मक पहल मानते हुए कह रहे हैं कि इससे गलत संबंधों पर रोक लगेगी, वहीं कुछ लोग इसे ‘मॉरल पुलिसिंग’ बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल, यह अनोखी शादी पूरे गढ़वा में चर्चा का विषय बनी हुई है।

होटलों पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों के साथ अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, तीन होटल सील

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment