Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

On: April 10, 2026 9:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुरक्षा, लंबित मामलों और व्यवस्था सुधार पर दिए सख्त निर्देश

हंटरगंज (चतरा)। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को हंटरगंज थाना, सीआरपीएफ कैंप एवं अनुसूचित बालिका प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। सबसे पहले एसपी हंटरगंज थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, फरियादियों के लिए पेयजल व्यवस्था, अभिलेख संधारण तथा मालखाना की स्थिति की जांच की। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही वारंट, कुर्की-जब्ती एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा।

इसके बाद एसपी अनुसूचित बालिका प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की चारदीवारी, मुख्य द्वार, सीसीटीवी कैमरे, रात्रि सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं आपातकालीन संपर्क व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने महिला गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने तथा नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। अंत में एसपी ने सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम अग्निहोत्री सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़ेः- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

इसे भी पढ़ेः- ‘मजाक’ बना जानलेवा, व्यक्ति की मौत 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment