Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

On: April 10, 2026 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बेहतर प्रदर्शन पर मिल सकता है सम्मान, प्रत्येक प्रतिभागी को पांच-पांच गोलियां चलाने का अवसर दिया गया

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के पिंडारकोण गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण के 24 छात्र-छात्राओं ने 22 झारखंड बटालियन एनसीसी, हजारीबाग द्वारा आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को हजारीबाग के सिलवार स्थित फायरिंग रेंज में आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के सभी चयनित 24 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को पांच-पांच गोलियां चलाने का अवसर दिया गया। जिन छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा, उन्हें अतिरिक्त पांच राउंड चलाने का मौका भी मिला। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को परिणाम घोषित होने के बाद सम्मानित एवं पुरस्कृत किए जाने की संभावना है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार केसरी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकोंकृरणधीर कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र गुप्ता, बीरेंद्र तिर्की, भरथ राम, शिम्पी कुमारी, तालेश्वर, विनय एवं बालेसरकृने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पूरी गतिविधि विद्यालय के एनसीसी प्रभारी शिक्षक दीपक कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में नागरिकों ने सीखे RTI के गुर, 102 वर्षीय समाजसेवी सम्मानित

करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

दिनदहाड़े फायरिंग: BJYM नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां, पीठ में लगी दो गोली; आरोपी गिरफ्तार!

करोड़ों का सट्टा गैंग: टीचर बनना चाहती थी MA-B.Ed पास यशस्वी, शादीशुदा सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर बना दिया सट्टेबाज!

15 दिन बाद दूर हुआ गोरीया मुहल्ले का अंधेरा, मुखिया अशोक भुईयां की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर!

बच्चों की प्रस्तुति देख छलक उठीं माताओं की आंखें, DAV शिक्षादीप स्कूल में भव्यता के साथ मना ‘मातृ दिवस’!

रांची से बड़ी खबर: कोकर से 1.5 साल की मासूम अदिति रहस्यमय तरीके से लापता, रो-रोकर परिवार का बुरा हाल; मदद की अपील!

हजारीबाग के नए SP अमन कुमार ने ऐतिहासिक मां भद्रकाली दरबार में टेका मत्था, सपरिवार की पूजा-अर्चना!

Leave a Comment