Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी, कार्रवाई की मांग तेज

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बारीयातु पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आमजन एवं पदाधिकारियों के आवागमन में भारी परेशानी उत्पन्न हो रही है। यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से प्राथमिक विद्यालय महुवाटांड़ के बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन के प्रांगण में महुआ के ढेर लगाए जाने से रास्ता काफी संकरा हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है, खासकर स्कूली बच्चों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चों को महुआ के ढेर के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन जैसे सार्वजनिक स्थल पर इस प्रकार महुआ रखना नियमों के विरुद्ध है और इससे आम लोगों की सुविधा प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद संबंधित लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर पंचायत भवन परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और आवागमन को सुचारू करने की मांग की है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेः- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

इसे भी पढ़ेः- ‘मजाक’ बना जानलेवा, व्यक्ति की मौत 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment