Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इस्पात कारखाना में फर्नेस ब्लास्ट से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, 8 झुलसे

On: April 6, 2026 8:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सेफ्टी में लापरवाही का आरोप, मुआवजा व सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क जाम

रामगढ़, ब्यूरो। रामगढ़ जिले के हेसला-अरगड़ा स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कारखाना में सोमवार तड़के करीब 4:40 बजे बड़ा हादसा हो गया। नए भट्ठी संख्या 4-डीटू में अचानक विस्फोट होने से आग की तेज लपटें उठीं और वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में स्पंज आयरन जलाने के कार्य में लगे 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में अशोक बेदिया, राजू झा, ब्रजलाल बेदिया, अखिलेश राय, छोटे साव, रामबल्लभ यादव, श्यामदेव, सुरेश बेदिया और महेश महतो शामिल हैं। सभी घायलों को पहले रांची रोड स्थित होप अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान अशोक बेदिया की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

बिना चीरा-टांका: होम्योपैथी से असाध्य रोगों और सर्जरी वाली बीमारियों का स्थायी समाधान

घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों और स्थानीय लोगों ने कारखाना गेट जाम कर दिया और गिद्दी-नईसराय मार्ग को अवरुद्ध कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मांडू विधायक निर्मल महतो ने कारखाना प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा संसाधनों की कमी के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि कारखाना में लगातार सुरक्षा नियमों की अनदेखी और एंबुलेंस की कमी गंभीर चिंता का विषय है।

प्रदर्शनकारियों ने 9 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए मृतक के आश्रित को एक करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी, घायलों का बेहतर इलाज, न्यूनतम मजदूरी, पीएफ-ईएसआई सुविधा, 8 घंटे कार्य अवधि तथा कारखाना में 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है तथा प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता की कोशिश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

Leave a Comment