डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक कई समस्याओं में फायदेमंद
न्यूज स्केल लाइव डेस्क। आम के पत्ते सिर्फ धार्मिक उपयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। आयुर्वेद में इन्हें कई बीमारियों के प्राकृतिक उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है। इनमें मौजूद मैंगिफेरिन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और कई रोगों से बचाव में मदद करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आम के पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए खास तौर पर फायदेमंद हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित करने, हृदय को स्वस्थ रखने, त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में भी इनका उपयोग कारगर माना जाता है।
आम के पत्तों का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है—
- 4-5 ताजे आम के पत्तों को धोकर रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।
- पत्तों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और रोजाना आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।
- आम के पत्तों को उबालकर काढ़ा तैयार किया जा सकता है, जिसे ठंडा करके दिन में एक बार पिया जा सकता है।
- त्वचा या बालों के लिए पत्तों का पेस्ट बनाकर उपयोग किया जा सकता है।
हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी घरेलू उपचार को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि इसका सुरक्षित और सही तरीके से लाभ मिल सके।





















Total Users : 982390
Total views : 2748902