गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिद्धौर गांव के बीच टोला निवासी बीरेंद्र दांगी पिता स्व. महादेव दांगी के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवा यादव ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध ब्राउन शुगर को खरीद-बिक्री के लिए छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से काले प्लास्टिक में लिपटा हुआ 24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। छापेमारी अभियान में पुलिस के सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।
24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

On: April 5, 2026 7:46 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 890422
Total views : 2623324