अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, सप्लाई चेन की जांच तेज
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और बाराबंकी में यूपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 2.505 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार, जो चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी पश्चिमी चंपारण का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 हजार रुपये नकद, एक बाइक और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अफीम खरीदकर उससे हेरोइन तैयार की जाती थी और फिर इसे ऊंचे दामों पर विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाता था। इस गिरफ्तारी के बाद चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती और उससे जुड़े तस्करी नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह और इसकी सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही केंद्रीय नारकोटिक्स टीम द्वारा बड़ा खुलासा किया जा सकता है।




















Total Users : 889948
Total views : 2622597