लोहरदगा -शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के वंदना सभा में अत्यंत हर्ष और गर्व का वातावरण रहा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा की प्रतिभाशाली छात्रा बहन आयुषी कुमारी ने अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता (सत्र 2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे लोहरदगा जिला का नाम गौरवान्वित किया है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।जिसमें बहन आयुषी ने हिंदी भाषा में अपने प्रभावशाली लेखन कौशल का परिचय देते हुए यह सफलता अर्जित की।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार ने वंदना सभा में बहन आयुषी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री बिपिन कुमार दास ने कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। हिंदी विषय की आचार्या अनीता देवी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग इस सफलता में अत्यंत सराहनीय रहा। उनके प्रेरणादायी शिक्षण ने छात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा,
प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय ,सचिव अजय प्रसाद ,कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बहन आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करती रहेंगी।





















Total Users : 882783
Total views : 2612428