ग्रामीणों के आवेदन पर कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र, जल्द कार्रवाई की मांग
चतरा। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह ने झारखंड से बिहार सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर पहल की है। इस संबंध में उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सांसद द्वारा जारी पत्र (दिनांक 14 मार्च 2026) में बताया गया है कि प्रतापपुर से बरटपुर के रास्ते शंकरपुर, चुनुरी मोड़, कल्याणपुर होते हुए बिहार के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र तक जाने वाली सड़क जर्जर स्थिति में है। यह सड़क झारखंड और बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसका निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि इस संबंध में अजित कुमार एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर यह मामला उठाया गया है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि उक्त सड़क निर्माण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।





















Total Users : 882775
Total views : 2612419