Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की मौत-बहन गंभीर

On: April 3, 2026 11:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सिमरिया (चतरा)। जिले के सिमरीया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरबे मांडर के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 18 वर्षीय चंदन राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय बहन नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टंडवा प्रखंड के कसियाडीह पदमपुर निवासी चंदन राणा अपनी बहन नेहा की शादी का कार्ड छपवाने बाइक से सिमरिया जा रहे थे। नेहा की शादी आगामी 1 मई को तय थी और घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इसी दौरान रेलवे निर्माण कार्य में लगी मिलेनियम कंपनी के हाइवा की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नेहा कुमारी को सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषी चालक व कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेम संबंध के विरोध में युवती की हत्या, दफनाने से पहले पुलिस ने पकड़ा मामला

गर्लफ्रेंड के घर युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग मुख्य आरोपी फरार

3 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, बोरे में मिली मासूम सुरक्षित

पैसे के विवाद में देवर ने भाभी की ली जान, फावड़े से हमला कर की हत्या

विष्णुगढ़ हत्याकांड पर अंबा प्रसाद के सवाल, पुलिस थ्योरी पर उठाई उंगली

रेस्टोरेंट में छापेमारी, 80 युवक-युवतियां हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच

दर्दनाक हादसा, शादी के 25 दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर

विद्या मंदिर की बहन आयुषी ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सांसद ने झारखंड-बिहार बॉर्डर सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

नाबालिग हत्या कांड पर सियासत तेज, झामुमो का भाजपा पर हमला

पलायन बना मौत का कारण, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रोजगार की कमी पर उठे सवाल, गांव में मातम

असम में चुनावी मंच से गरजे हेमंत सोरेन, विष्णुगढ़ कांड पर बीजेपी को घेरा, “रामनवमी से पहले हुआ बड़ा कांड”, आरोपी के बीजेपी से जुड़ाव का लगाया आरोप

Leave a Comment