Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रेस्टोरेंट में छापेमारी, 80 युवक-युवतियां हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच

On: April 4, 2026 12:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुप्त सूचना पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

दावथ (रोहतास), जिला ब्यूरो। रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मलियाबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में पुलिस-प्रशासन ने अचानक छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई में करीब 80 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर दावथ थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में पाया गया, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। इसी क्रम में सासाराम के अमरी टोला इलाके में भी कुमार वैभव के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि रोहतास जिले में इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं, जहां रेस्टोरेंट या अन्य स्थानों की आड़ में अवैध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिली हैं। पुलिस-प्रशासन इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। फिलहाल, हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

Leave a Comment