Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्दनाक हादसा, शादी के 25 दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नवविवाहित दंपत्ति की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला

झारखंड के रामगढ़बोकारो मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मारंगमरचा स्थित बाबा भंडारी लाइन होटल के समीप गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। मृतकों की पहचान बोकारो जिले के चांदो निवासी गौतम नायक 29 वर्ष और उनकी पत्नी काजल देवी 25 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी 8 मार्च 2026 को हुई थी और शादी के महज 25 दिन बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति रामगढ़ से अपने गांव चांदो लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, 3 अप्रैल को घर में पूजा का आयोजन होना था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों वापस लौट रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शादी की खुशियों के बीच यह हादसा पूरे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मृतक गौतम नायक भारतीय सेना से जुड़े थे और हाल ही में उनका तबादला रामगढ़ कैंट में हुआ था। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment