Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पलायन बना मौत का कारण, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रोजगार की कमी पर उठे सवाल, गांव में मातम

On: April 3, 2026 11:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। पलायन का दर्द एक बार फिर चतरा जिले के एक परिवार पर भारी पड़ गया। बेहतर भविष्य और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर चेन्नई जा रहे युवक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतापपुर के देवी मंडप रोड निवासी रौशन कुमार (पिता दृ समोच प्रसाद) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 3 बजे यात्रा के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटे के सहारे परिवार अपने बेहतर भविष्य का सपना देख रहा था, वही अब हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चला गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मृतक का पार्थिव शरीर गांव लाने एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो रौशन कुमार को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और शायद आज वह जीवित होते।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की मौत-बहन गंभीर

असम में चुनावी मंच से गरजे हेमंत सोरेन, विष्णुगढ़ कांड पर बीजेपी को घेरा, “रामनवमी से पहले हुआ बड़ा कांड”, आरोपी के बीजेपी से जुड़ाव का लगाया आरोप

असम चुनाव में गरमाई सियासत, राहुल गांधी का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला

मालदा घटना पर सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, अमित शाह से इस्तीफे की मांग, चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल

रंगदारी गैंग का बड़ा भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, गांव में आक्रोश

एएस अकैडमी में शानदार रिजल्ट, 90 प्रतिशत छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अरहर की फसल जलकर खाक, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक, विशेष कैंप को लेकर निर्देश

किसान के दरवाजे से दो बैल चोरी…

बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का भव्य आयोजन, द्वितीय वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ, युवाओं से अपील-नशा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें

Leave a Comment