Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की तत्परता से मिला मासूम, कौलेश्वरी धाम में बिछुड़ा बच्चा सुरक्षित बरामद

On: March 30, 2026 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला 4 वर्षीय शौर्य, परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज अंतर्गत कौलेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अपने माता-पिता से बिछुड़े चार वर्षीय मासूम को हंटरगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद (बिहार) के रफीगंज थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा 29 मार्च को अपने चार वर्षीय पुत्र शौर्य कुमार के साथ परिवार सहित कौलेश्वरी धाम दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़भाड़ में बच्चा अचानक परिजनों से बिछुड़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने तत्काल विशेष टीम गठित कर सघन खोज अभियान शुरू कराया। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर नीतेश प्रसाद, सब-इंस्पेक्टर दिलीप यादव सहित पुलिस बल ने संभावित स्थानों पर तलाशी, पूछताछ और निगरानी तेज कर दी। पुलिस की तत्परता और निरंतर प्रयास के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में मासूम शौर्य कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद बच्चे को रात में थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया, जहां उसे भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अगले दिन बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हंटरगंज पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में, बल्कि जनसुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता में भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्यालय में आठवीं के छात्रों को भावुक विदाई,

अंचल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

23वें दिन भी जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, मजदूरों पर संकट गहराया

प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर मांगी पुलिस सुरक्षा

वरिष्ठ शिक्षक व संघ स्वयंसेवक का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

होमगार्ड बहाली को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में प्रदर्शन…

चार्जशीट’ पर महुआ का पलटवार, बंगाल बनाम केंद्र की सियासत तेज

भंडरा: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’; सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

12 घंटे में सुलझी वृद्ध दंपति के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी,

हजारीबाग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से बढ़ा दबाव

Leave a Comment