Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिल दहला देने वाली वारदात, नौसेना कर्मचारी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

विशाखापट्टनम शहर के गजुवाका थाना क्षेत्र अंतर्गत एलवी नगर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां नौसेना के एक कर्मचारी ने 29 वर्षीय महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए और बाद में खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है, जबकि आरोपी सी.एच. रविंद्र (35) नौसेना में तकनीशियन के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। वह विजयनगरम जिले के राजम क्षेत्र का निवासी है और शादीशुदा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी का मोनिका के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिससे वह घर में अकेला रह रहा था। रविवार को आरोपी के बुलाने पर महिला उसके घर पहुंची थी, जहां दोनों के बीच शाम के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कुछ हिस्सों को बैग में भरकर बाहर ले जाकर नष्ट कर दिया, जबकि बाकी अंगों को घर में रखे फ्रिज में छिपा दिया।

घटना के बाद आरोपी खुद गजुवाका थाना पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार करते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से शव के कुछ हिस्से बरामद किए गए हैं। हालांकि, मृतका का सिर अभी तक नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि शव के अन्य अंगों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है। इस निर्मम घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि हत्या के पीछे के सभी कारणों का खुलासा हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment