प्रमाण पत्र व म्यूटेशन कार्य समय पर निपटाने का निर्देश
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर अंचल कार्यालय कक्ष में सोमवार को अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सीओ ने उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र तथा म्यूटेशन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित किए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। बैठक में सीआई प्रमोद कुमार सिन्हा, राजस्व उप निरीक्षक पप्पू यादव, बड़ा बाबू हसमुद्दीन अंसारी सहित अन्य अंचल कर्मी उपस्थित रहे।





















Total Users : 873844
Total views : 2599837