Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिश्तों का खौफनाक अंत, महिला मित्र ने पति-भांजे संग रची साजिश

On: March 31, 2026 2:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर खाई में फेंका शव, खाने के बाद कमरे में गए, फिर रची गई साजिश

सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां भरोसे के रिश्ते ही जानलेवा बन गए। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे खाई में फेंक दिया। मृतक की पहचान कुंवर मौर्य (50) के रूप में हुई है, जो चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उनका घोरावल के पेढ़ उर्फ नौगढ़वा गांव में रहने वाली महिला लीलावती के घर आना-जाना था।

जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की शाम कुंवर मौर्य अपने ड्राइवर के साथ महिला के घर पहुंचे थे। रात में भोजन करने के बाद वे कमरे में चले गए, जबकि ड्राइवर गाड़ी में ही सो गया। देर रात महिला ने ड्राइवर को जगाकर बताया कि उसके मालिक की हत्या हो चुकी है। आरोप है कि महिला लीलावती, उसके पति साहबलाल और भांजे चंद्रशेखर उर्फ मखंचू ने मिलकर हत्या के बाद शव को कार की डिक्की में रखा। इसके बाद वे ड्राइवर को धमकाते हुए मिर्जापुर के सिरसी डैम ले गए, जहां शव को पत्थर से बांधकर गहरी खाई में फेंक दिया।

ड्राइवर बना राज खुलने की वजह

डरे-सहमे ड्राइवर ने बाद में मृतक के परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिरसी डैम क्षेत्र से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रिश्तों के इस खौफनाक अंजाम को लेकर स्तब्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आस्था के बीच मातम: मंदिर में मची भगदड़,  8 श्रद्धालुओं की मौत

झारखंड | महिला का सार्वजनिक अपमान, आरोपी गिरफ्तार

चाचा बना हैवान: कटर मशीन से तीन मासूमों की हत्या

प्रेम में सनक या साजिश? युवती बनी रहस्यमयी अपराधों की कड़ी, 5 साल की मासूम की हत्या से खुला राज

दिल दहला देने वाली वारदात, नौसेना कर्मचारी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए

पशुधन योजना चयन समिति की बैठक स्थगित, अनियमितता के आरोप पर हंगामा

विद्यालय में आठवीं के छात्रों को भावुक विदाई,

अंचल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

पुलिस की तत्परता से मिला मासूम, कौलेश्वरी धाम में बिछुड़ा बच्चा सुरक्षित बरामद

23वें दिन भी जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, मजदूरों पर संकट गहराया

प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर मांगी पुलिस सुरक्षा

वरिष्ठ शिक्षक व संघ स्वयंसेवक का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

Leave a Comment