Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भू-रैयतों ने डालमिया का किया विरोध, परियोजना के लिए जमीन नहीं देने का लिया निर्णय

On: July 12, 2023 10:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता                                             टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड अंतर्गत किसुनपुर में वृंदा-सिसई कोल परियोजना क्षेत्र के विस्थापित-प्रभावित लोगों की बैठक में खनन परियोजना का कड़ा विरोध किया गया। बताया गया कि कोल ब्लॉक आवंटित कंपनी डालमिया द्वारा बगैर ग्रामीणों की सहमति के अपने मातहतों का सहारा लेकर गुपचुप तरीके से प्रस्तावित क्षेत्र का बाउंड्री लाइन सर्वे करा रही है। वहीं जगदीश महतो ने कहा कि पूर्व में अभिजित, उषा मार्टिन व टाटा कंपनी द्वारा जिस नीति का अनुकरण कर पूर्व में ग्रामीणों को गुमराह किया गया, उसी नक्शे कदम पर अब डालमिया भी चल रही है। आगे उन्होंने कहा कि इस कंपनी का मंसूबा कभी सफल नहीं होने देंगे, इसका भी वही हश्र होगा जो अन्यों का पूर्व में हुआ था। वहीं एक स्वर में लोगों ने खनन परियोजना का विरोध करते हुए खनन परियोजना के लिए जमीन नहीं देने का निर्णय लिया। इसके लिए परियोजना क्षेत्र में दीवार लेखन करवाकर लोगों को जागरुक करने की बात कही गई। मौके पर महेंद्र महतो, मनोज पाठक, अरविंद पाठक, जितेन्द्र सिंह, केदार महतो, सुरेन्द्र राम, जितेन्द्र महतो, भरत भास्कर, फुलचंद साहू समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

Leave a Comment