Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीजे लदे पिकअप चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

On: March 24, 2026 1:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चोरी की गाड़ी, जेनरेटर व साउंड सिस्टम बरामद, फर्जी कागजात का भी मामला उजागर

हजारीबाग, झारखंड। बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत बंडासिंघा गांव से डीजे सेट लदे पिकअप वाहन की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 18 मार्च की रात जीटी रोड स्थित बंडासिंघा मोड़ से डीजे सेट और दो जेनरेटर लदा पिकअप वाहन (जेएच 02 क्यू 8266) चोरी कर लिया गया था। इस मामले में गोरहर थाना कांड संख्या 10/26 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सूरजदेव कुमार रविदास उर्फ टिकी वाला (बरही) और बिदी प्रसाद (पटना, बिहार) शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर करियातपुर स्थित एक गैरेज से चोरी की पिकअप गाड़ी और एक अन्य टाटा मैजिक (जेएच 12 एल 8231) बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी सूरजदेव के घर से चोरी का डीजे साउंड सिस्टम, दो जेनरेटर और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच 24 एफ 1647) भी बरामद की गई, जो एक मार्च को बरही महोत्सव के दौरान चोरी हुई थी।

जांच के दौरान एक बाइक के फर्जी कागजात बनाकर बेचने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित गैरेज मालिक ने वाहन को रंग-रोगन के लिए लिया था, इसलिए फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है। हालांकि, मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी गैरेज संचालकों से अपील की है कि बिना वैध कागजात की जांच किए किसी भी वाहन की मरम्मत या पेंटिंग न करें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

एक ही घर में 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी, दो महिलाओं पर बच्चों को जहर देने की आशंका

निजी हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा का संदिग्ध मौत

500 साल पुरानी अनोखी परंपरा, माँ के चरणों से पान का पत्ता गिरे बिना नहीं होता विसर्जन!

चार साल की मासूम की हत्या का आरोप मां पर, इलाके में सनसनी

सांसद प्रतिनिधि ने जीएम को विस्थापित -प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ड्रग्स को लेकर उठे सवाल

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला मंच, हस्तशिल्प उत्पादों की दिखी अनूठी झलक

पीएम श्री योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला संपन्न, “पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड” के संदेश के साथ शिक्षा को मिला नया आयाम

सड़क सुरक्षा व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, चौक पर मॉकड्रिल

अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

Leave a Comment